{"_id":"6a145e0e0491cf43400ed736","slug":"bundles-of-documents-and-files-buried-under-concrete-debris-are-blazing-in-flames-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89196-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे दस्तावेज व फाइलों के बंडलों में धधक रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे दस्तावेज व फाइलों के बंडलों में धधक रही आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोमवार को भी आग बुझाने में जुटी रहीं टीमें, फायर विभाग की गाड़ियां लगा रही चक्कर
नंबर गेम - 230 से अधिक गाड़ी से पानी का किया जा चुका है छिड़काव
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला कोर्ट परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम में लगी आग को बुझाने के लिए सोमवार को भी दमकल टीमों द्वारा पानी का छिड़काव किया गया। रिकॉर्ड रूम की छत गिरने के बाद कंक्रीट के मलबे के नीचे दबे दस्तावेज व फाइलों के बंडलों में आग धधक रही है व धुआं उठ रहा है। ऐसे में सोमवार को भी फायर विभाग की टीमें कंक्रीट मलबे पर पानी का छिड़काव करके आग को बुझाने का प्रयास करती रहीं। हालांकि, देर शाम तक आग पूरी तरह बुझ चुकी है लेकिन अभी भी फाइलों के बंडलों से धुआं निकल रहा है।
रविवार सुबह 10 बजे से सोमवार की शाम तक करीब 230 गाड़ी पानी का छिड़काव किया जा चुका है, लेकिन शाम को भी कई जगहों पर धुआं उठ रहा था। कंक्रीट के मलबे के नीचे पानी का छिड़काव नहीं होने के कारण आग बुझ नहीं पा रही है। ऐसे में दमकल टीमें धुआं उठने वाली जगह पर पानी छिड़क रही थीं। फायर विभाग की गाड़ियां सोमवार को भी पानी के लिए चक्कर लगाती रहीं। रविवार की दोपहर को जिस समय छत का हिस्सा गिरा था, वहां पर कुछ अधिकारी मौजूद थे। गनीमत रही कि वे छत के मलबे की चपेट में आने से बच गए थे। रिकॉर्ड रूम की छत का हिस्सा गिरने से उसके ऊपर बनी एक कोर्ट व एक अलमद रूम भी ढह गए थे।
-- -- -- --
हाईकाेर्ट के जज ने लिया जायजा
रविवार को रिकॉर्ड रूम में आग लगने से दस्तावेज व फाइलों और स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से जज अश्विनी मिश्रा भी गुरुग्राम पहुंचे। उन्होंने रविवार की देर शाम को रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ गुरुग्राम के सेशन जज नरेंद्र सूरा सहित अन्य जज, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व वरिष्ठ वकील मौजूद रहे। रिकॉर्ड रूम में आग लगने मामले में शिवाजी नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस भी अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कंक्रीट के मलबे को हटाने की व्यवस्था नहीं
जिला कोर्ट परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम में आग लगने से गिरी छत के मलबे को हटाने के लिए फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। जिस जगह आग लगी है, वह इमारत के अंदर का हिस्सा है। ऐसे में वहां पर जेसीबी या अन्य कोई मशीन नहीं जा सकती। ऐसे में छत के कंक्रीट जब तक नहीं हटाया जा सकेगा, तब तक उसके नीचे दस्तावेज व फाइलों के बंडल नहीं निकल पाएंगे।
-- -- -- -- -- --
आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका है। कुछ स्थानों पर मलबे के नीचे दबे कागजों से धुंआ निकल रहा है, उसे भी पानी छिड़काव कर बुझाने का प्रयास चल रहा है। एक टीम को मौके पर तैनात किया गया है। - नरेंद्र यादव, अधिकारी, भीम नगर फायर स्टेशन