{"_id":"6a27dbdf3fe3108e1303c11a","slug":"gurugram-father-of-vivek-agarwal-who-died-in-the-delhi-fire-incident-also-passes-away-2026-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली अग्निकांड: एक हादसा और पूरा परिवार खत्म, हादसे के 6 दिन बाद गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली अग्निकांड: एक हादसा और पूरा परिवार खत्म, हादसे के 6 दिन बाद गुरुग्राम के विवेक अग्रवाल के पिता की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 10 Jun 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के मालवीय नगर होटल में हुए अग्निकांड की भेंट चढ़े विवेक अग्रवाल और उनके परिवार के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती पिता की भी मौत हो गई। बीते कई दिनों से अस्पतला में इलाज चल रहा था। उनके इलाज के लिए ही पूरा परिवार दिल्ली आया था।
अग्रवाल परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मालवीय नगर के एक होटल में हुए अग्निकांड में गुरुग्राम का अग्रवाल परिवार पूरी तरह से खत्म हो गया। अग्निकांड में जान गंवाने वाले विवेक अग्रवाल के पिता राधे श्याम अग्रवाल का मंगलवार को निधन हो गया है। उनका इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था।
75 वर्षीय राधे श्याम अग्रवाल फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बेटे और परिवार की दर्दनाक मौत के ठीक छह दिन बाद नौ जून को उनकी मृत्यु हो गई। यह अग्निकांड बीते तीन जून की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में हुआ था। इस भीषण अग्निकांड में कुल 22 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के होटल में लगी आग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विवेक समेत परिवार के आठ लोगों की हुई थी मौत
गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल के परिवार के आठ सदस्यों ने अपनी जान गंवाई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। परिवार के सदस्यों का एक साथ निधन होना अत्यंत हृदय विदारक था।
गुरुग्राम के रहने वाले विवेक अग्रवाल के परिवार के आठ सदस्यों ने अपनी जान गंवाई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। परिवार के सदस्यों का एक साथ निधन होना अत्यंत हृदय विदारक था।
दिल्ली के होटल में लगी आग (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
विवेक के परिवार में फिर पसरा मातम
विवेक अग्रवाल के परिवार में उनकी मां प्रेमलता अग्रवाल भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गईं। उनकी पत्नी तर्जनी अग्रवाल और दो बेटियाँ जीविशा और वर्या अग्रवाल भी इस हादसे में नहीं बच पाईं। विवेक के मौसा, मौसी और मामा की भी अग्निकांड में मौत हो गई थी। यह एक ही परिवार के लिए बहुत बड़ी त्रासदी थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

मृतक विवेक अग्रवाल का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विवेक अग्रवाल के पिता राधे श्याम अग्रवाल को अग्निकांड के बाद दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे पहले से ही फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। अपने बेटे और परिवार के आठ सदस्यों की मौत के सदमे को वे सहन नहीं कर पाए। नौ जून को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया था। परिवार के सदस्यों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।