{"_id":"6a070ef501e68b9d130c6132","slug":"central-pf-commissioner-visits-gurugram-discusses-social-security-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88072-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम में केंद्रीय पीएफ आयुक्त का दौरा, सामाजिक सुरक्षा पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम में केंद्रीय पीएफ आयुक्त का दौरा, सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- श्रमिकों को पीएफ और औपचारिक रोजगार से जोड़ने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने शुक्रवार को सेक्टर-44 स्थित गुरुग्राम पीएफ कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों, श्रमिक संगठनों और औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध उपबंध अधिनियम, 1952 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सुबह आयोजित समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के निस्तारण, निरीक्षण व्यवस्था, ऑनलाइन सेवाओं और नए रोजगार सृजन जैसे विषयों पर मंथन किया गया। वहीं दोपहर बाद उद्योग एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में अधिक से अधिक श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त रमेश कृष्णमूर्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का उद्देश्य श्रमिकों को औपचारिक रोजगार और सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि पीएफ केवल बचत योजना नहीं, बल्कि श्रमिकों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला महत्वपूर्ण कानून है। बैठक में पीएफटीआई चेयरमैन दीपक मैनी, एडवोकेट आरएल शर्मा, एसएस थिरियान सहित कई औद्योगिक व श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पीएफ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
Trending Videos