{"_id":"6a78673c8584ca5ed40be7f5","slug":"challans-issued-to-12332-vehicles-for-lane-changing-violations-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97206-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लेन चेंज उल्लंघन पर 12,332 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लेन चेंज उल्लंघन पर 12,332 वाहनों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर 2,481 चालकों पर कार्रवाई
गुरुग्राम। जुलाई माह में यातायात पुलिस ने लेन चेंज ड्राइविंग और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने पर 12,332 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 2,481 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के निर्देश पर एक जुलाई से 31 जुलाई तक दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी की गई। गलत लेन में वाहन चलाने वालों के 12,332 चालान काटकर कुल 1,44,84,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 2,481 चालकों के चालान काटे और 24.81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो