फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Event held on the 84th anniversary of the Quit India Movement

Gurugram News: भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर हुआ कार्यक्रम

Sun, 09 Aug 2026 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Event held on the 84th anniversary of the Quit India Movement
फर्रुखनगर। भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की ओर से अनाजमंडी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों व भारत छोड़ो आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर वर्धन यादव ने कहा कि 9 अगस्त 1942 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में निर्णायक मोड़ था। महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ करो या मरो का आह्वान किया और देशवासियों ने एकजुट होकर ब्रिटिश शासन की नींव हिला दी थी। वहीं, जिला कांग्रेस की ओर से कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने बताया कि 1942 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान देशवासियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ करो या मरो का नारा दिया था। आज भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और नफरत की राजनीति के खिलाफ उसी जज्बे के साथ संघर्ष करने की जरूरत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed