{"_id":"6a73456c60821c01e0095bd9","slug":"challans-issued-to-3396-speeding-vehicles-fines-totaling-6792-lakh-imposed-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96792-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ओवरस्पीड में दौड़ रहे 3,396 वाहनों के चालान, 67.92 लाख रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ओवरस्पीड में दौड़ रहे 3,396 वाहनों के चालान, 67.92 लाख रुपये जुर्माना
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी कैब का चालान काटते हुए यातायात पुलिसकर्मी। फोटो- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यातायात पुलिस ने जुलाई में चलाया विशेष अभियान, नो पार्किंग में खड़े 5,374 वाहनों पर भी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने जुलाई माह में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वाले 3,396 चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने इन वाहन चालकों पर 67.92 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यातायात पुलिस के अनुसार, एक जुलाई से 31 जुलाई तक ओवरस्पीडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया। एनआईसी सर्वर की मदद से मुंबई एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे, द्वारका एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर तेज गति से चलने वाले वाहनों की निगरानी की गई। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा पुलिस ने नो पार्किंग जोन और सड़कों पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ऐसे 5,374 वाहनों के चालान काटे गए और वाहन चालकों पर 48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस का कहना है कि अवैध पार्किंग के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
वर्जन-
यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। तेज रफ्तार में वाहन चलाने से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना चाहिए। वहीं, नो पार्किंग क्षेत्र और सड़कों पर वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। -सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम