{"_id":"6a144e9efe00483224091542","slug":"claim-of-giving-more-water-than-required-fails-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89216-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जरूरत से ज्यादा पानी देने का दावा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जरूरत से ज्यादा पानी देने का दावा फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जीएमडीए शहर में प्रतिदिन 670 मिलियन लीटर प्रतिदिन पानी की आपूर्ति का दावा करता है लेकिन नौ तपा की गर्मी झेल रहे शहर के कई हिस्सों में लोगों के हलक सूख रहे हैं। लोगों को जरूरत से ज्यादा आपूर्ति तो पानी की दूर सामान्य आपूर्ति तक नहीं हो पा रही है। महंगाई के इस दौर में पानी के खर्च से लोगों की जेब खाली हो रही हैं। टैंकरों के पानी की गुणवत्ता लोगों के बीमार पड़ने के बाद कई बार सवालों के घेरे में रही है। डीएलएफ से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे और सदर्न पेरिफेरल रोड की सोसाइटियों में भी लोग टैंकरों से खरीदकर पानी का काम चला रहे हैं। यह हाल तब है जबकि नहरी पानी की आपूर्ति के अलावा शहर में 500 से ज्यादा ट्यूबवेल भी पानी की आपूर्ति के लिए उपलब्ध हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पानी का बिल बढ़ाए जाने के बाद भी गर्मी के दिन में डीएलएफ फेज थ्री में पानी का संकट बना हुआ है। बमुश्किल 20 मिनट पानी आ रहा है। बद से बदतर स्थिति बनी हुई है। -नवीन रंगेरा, संयोजक डीएलएफ फेज -3 आरडब्ल्यूए फोरम
डीएलएफ फेज 2 में जीएमडीए का पानी बहुत कम आ रहा है। जीएमडीए का तर्क होता है कि प्लांट में बिजली संकट है। गर्मी के दिनों में हमें काफी मुश्किल आ रही है। -अनिल नंदा, पूर्व महासचिव आरडब्ल्यूए डीएलएफ फेज -2
विज्ञापन
पिछले चार दिन से जीएमडीए का पानी नहीं आ रहा है। सोसाइटी में पानी का काम टैंकर खरीद कर चलाया जा रहा है। प्रचंड गर्मी में लोग जल संकट से जूझने को विवश हैं। -जसवंत राव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन सेक्टर 70 ए
हमलोग साल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये टैंकर से पानी खरीदने में खर्च कर रहे हैं। जीएमडीए की पाइप लाइन सोसाइटी तक नहीं बिछाई गई। जीएमडीए से हमलोगों ने अनुरोध किया है कि पानी की लाइन बिछाई जाए। -आरके सिंह, कोषाध्यक्ष, वुडशायर सेक्टर 107