{"_id":"6a73236231d140d12f02cfc6","slug":"claims-crumbled-under-scrutiny-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96815-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जांच में झुक गए दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जांच में झुक गए दावे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकर चौक पर बन रहे फुटओवर ब्रिज की ऊंचाई को निर्माण करने वाली कंपनी कर्मचारियों ने नापा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शंकर चौक पर बन रहे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की ऊंचाई पर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है। लोग वीडियो वायरल कर कह रहे हैं कि एफओबी पर चलने वालों के सिर फ्लाईओवर से टकराएंगे। निर्माण करने वाली कंपनी ने पहले छह फीट 10 इंच ऊंचाई का दावा किया था। अब इसकी ऊंचाई छह फीट चार इंच बताई जा रही है। ऐसे में छह फीट से अधिक ऊंचाई वाले व्यक्तियों को झुककर चलना पड़ेगा।
कंपनी कर्मचारियों ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग के फ्लाईओवर और एफओबी के बीच की ऊंचाई नापी है। नियमों के अनुसार, ढंके एफओबी पर पैदल यात्रियों के लिए 2.25 मीटर (लगभग 7.4 फीट) की न्यूनतम ऊंचाई होनी चाहिए। वर्तमान में एफओबी की ऊंचाई लगभग 6.4 फीट है। कंपनी इस समस्या को दूर करने के लिए काम कर रही है।
-- --
शंकर चौक पर बन रहे एफओबी को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों से बात नहीं हो सकी है। एफओबी की ऊंचाई नापने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। जल्द ही एफओबी को लेकर कंपनी से अपडेट ली जाएगी। एफओबी के निर्माण या ऊंचाई में कोई कमी मिलती है तो उसे दूर कराया जाएगा। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम