फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Provided mothers with accurate information on breastfeeding.

Gurugram News: माताओं को दी सही स्तनपान की जानकारी

Wed, 05 Aug 2026 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Provided mothers with accurate information on breastfeeding.
मानेसर। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर बुधवार को गुरुग्राम के एल्डेको फेयरवे रिजर्व निर्माण स्थल पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मोबाइल क्रेचेस ने पीएचसी नखडौला के सहयोग से किया। कार्यक्रम में कुल 53 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 41 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल थे। कार्यक्रम में पीएचसी नखडौला के डॉ. तरुण ने माताओं और परिवारों को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद पहले छह महीने तक शिशु को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। साथ ही दो साल या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखने की सलाह दी। मोबाइल क्रेचेस की टीम ने माताओं को पौष्टिक आहार, स्तनपान से जुड़ी सावधानियों और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed