फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The message of Saint Ravidas resonated in Pataudi.

Gurugram News: पटौदी में गूंजा संत रविदास का संदेश

Wed, 05 Aug 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
The message of Saint Ravidas resonated in Pataudi.
कलश यात्रा पटौदी पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी विधायक बिमला चौधरी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पवित्र माटी कलश यात्रा मंगलवार देर शाम पटौदी में पहुंची। यहां लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलश यात्रा राज्यभर में निकाली जा रही है। इस मौके पर कलश यात्रा पटौदी में पहुंचने पर लोगों ने यात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और आश्रम हरि मंदिर पटौदी में यात्रा का समापन के साथ महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने वेदमंत्रों के उपरांत कलश की स्थापना की।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने कहा कि संत रविदास ने समाज में भेदभाव मिटाकर आपसी प्रेम, समानता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही एक समृद्ध, सौहार्दपूर्ण और भेदभाव-मुक्त समाज की स्थापना संभव है। इस मौके पर पटौदी विधायक बिमला चौधरी के अनुसार पवित्र कलश जिले के सभी दस मंडलों, शक्ति केंद्रों व बूथों तक पहुंचेगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, मेहर सिंह गांधी, सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज मोकलवास, पूर्व चेयरमैन चंद्रभान सहगल, मनबीर शेरपुरिया, पार्षद जर्मन सैनी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed