फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People faced difficulties registering their vehicles due to a server outage.

Gurugram News: सर्वर डाउन होने से वाहनों के पंजीकरण के लिए भटके लोग

Wed, 05 Aug 2026 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
People faced difficulties registering their vehicles due to a server outage.
बादशाहपुर। उपमंडलाधीश कार्यालय में सर्वर ठप होने से क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण से जुड़े वाहन पंजीकरण का काम प्रभावित हो गया। इस तकनीकी खराबी के चलते नए या पुराने वाहनों के दस्तावेजी कार्य करवाने में देरी का सामना करना पड़ा। एसडीएम कार्यालय में सुबह से ही वाहनों के नए पंजीकरण और अन्य आरटीओ सेवाओं के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। आवेदकों ने बताया कि वे सुबह जल्दी आकर टोकन लेकर कतार में खड़े हुए थे लेकिन सर्वर डाउन होने की वजह से काउंटर पर काम होने में सामान्य से अधिक समय लग रहा था। दोपहर तक इंतजार करने के बाद भी जब स्थिति सामान्य नहीं हुई, तो लोगों का सब्र टूट गया और उन्होंने कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के सामने अपनी नाराजगी जताई। कार्यालय के कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को समझाया कि समस्या स्थानीय प्रणाली में नहीं, बल्कि सीधे मुख्यालय स्तर से आरटीओ पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण आई है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पीछे से सर्वर बहाल होगा, लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed