फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Damaged footpaths will be repaired.

Gurugram News: क्षतिग्रस्त फुटपाथों की होगी मरम्मत

Wed, 05 Aug 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Damaged footpaths will be repaired.
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-24 से 57 तक क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत और रखरखाव कराएगा। इस पर करीब 2.13 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के अनुसार टूटे, धंसे और क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत कर उन्हें पैदल यात्रियों के लिए सुगम बनाया जाएगा। कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग टाइलें उखड़ने और फुटपाथ क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योजना के तहत क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण, नई टाइलें बिछाने, समतलीकरण और आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जीएमडीए ने सेक्टर-24 से 57 (सेक्टर-29 से 40 को छोड़कर) तक उन प्रमुख फुटपाथों की पहचान की है, जो लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि शहर में क्षतिग्रस्त फुटपाथों की मरम्मत कर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा भी मजबूत होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed