{"_id":"6a73377c2a93b92d710697e5","slug":"weather-damage-to-the-eyes-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96821-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आंखों पर मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आंखों पर मौसम की मार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस और संक्रमण से बढ़ीं आंखों की बीमारियां, रोजाना 200 मरीज पहुंच रहे अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बारिश के बाद बढ़ी उमस, नमी और मौसम में लगातार बदलाव का असर अब आंखों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल के नेत्र रोग ओपीडी में इन दिनों मरीजों की संख्या बढ़ रही है। आंखों का लालपन, खुजली, जलन, पानी आना और संक्रमण की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।
चिकित्सकों के अनुसार, इस मौसम में वायरल इंफेक्शन और एलर्जी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चें, बुजुर्गों और धूल मिट्टी में काम करने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या आंखों की साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखने से संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
जिला नागरिक अस्पताल में जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को विभिन्न विभागों की ओपीडी में 2,600 से अधिक मरीज पहुंचे। मौसम संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में इन दिनों मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बनी हुई है। नेत्र रोग विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि आंखों को बार-बार हाथ न लगाएं, साफ पानी से आंखें धोएं, तौलिया या रूमाल साझा न करें और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप का इस्तेमाल न करें। समय पर इलाज कराने से संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार लालपन, दर्द, धुंधला दिखाई देना या आंखों से अधिक पानी आने जैसी समस्या होने पर तुरंत नेत्र चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।