फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suspicious death of a married woman in Jharsa; dowry harassment alleged.

Gurugram News: झाड़सा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Wed, 05 Aug 2026 06:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a married woman in Jharsa; dowry harassment alleged.
- पिता की शिकायत पर पति, सास और ननद के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-39 स्थित झाड़सा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चंदौली (उत्तर प्रदेश) के दुलहीपुर गांव निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी खुशबू गुप्ता की शादी प्रयागराज के सहसो बाजार निवासी हिमांशु गुप्ता के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास और ननद दहेज की मांग को लेकर खुशबू को परेशान करने लगे। कई बार परिवार की ओर से समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन हालात नहीं सुधरे। अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले करीब दो वर्षों से खुशबू अपने पति के साथ झाड़सा गांव में किराए के मकान में रह रही थी। 3 अगस्त को खुशबू ने फोन कर बताया था कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की है। देर रात जब परिजनों ने दोबारा संपर्क किया तो ससुराल पक्ष की ओर से उसकी तबीयत खराब होने और अस्पताल ले जाने की जानकारी दी गई। कुछ समय बाद परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली। सूचना मिलने पर झाड़सा चौकी पुलिस सेक्टर-51 स्थित निजी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कोट-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, जांच अधिकारी, झाड़सा पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed