{"_id":"6a732b32330540098d0accfd","slug":"40-hour-blackout-breaks-patience-anger-erupts-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96805-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 40 घंटे गुल बत्ती ने तोड़ा सब्र, फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 40 घंटे गुल बत्ती ने तोड़ा सब्र, फूटा गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिरामिड अर्बन होम के निवासी सड़क पर उतरे, बिल्डर और संबंधित विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
पावर बैकअप ठप होने और डीजी सेट जवाब देने से संकट गहराया, वर्क फ्रॉम होम करने वाले नौकरीपेशा लोग भी हुए बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-67 स्थित पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी में 40 घंटे से गुल बत्ती ने बुधवार को लोगों का सब्र तोड़ दिया। भीषण गर्मी और अंधेरे से बेहाल निवासियों ने बिल्डर और संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की।
सोसाइटी के निवासी ईशांत आहूजा ने बताया कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। संबंधित कर्मचारियों द्वारा जैसे ही एक फॉल्ट ठीक किया जाता है, तुरंत दूसरा फॉल्ट सामने आ जाता है। हद तो तब हो गई जब लगातार कटौती के कारण सोसाइटी का पावर बैकअप भी पूरी तरह ठप हो गया। पिरामिड अर्बन होम्स सहित पास स्थित एरिया मॉल और आसपास की कई अन्य सोसायटियों भी प्रभावित हुईं। इस दौरान कुछ ही घंटों में लगातार लोड पड़ने के कारण बैकअप भी जवाब दे गए।
न बचा पानी और लिफ्ट भी हुई बंद
बिजली के अभाव में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह ठप हो गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिजली न होने से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है और लिफ्ट बंद होने से बुजुर्गों व बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घर के जरूरी काम रुक गए हैं। वहीं, वर्क फ्रॉम होम कर रहे आईटी और कॉरपोरेट सेक्टर के कर्मचारियों का ऑफिस का काम पूरी तरह प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
बिजली संकट का असर सिर्फ आवासीय परिसर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि पास स्थित एरिया मॉल में भी लाइट न आने से व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ। मॉल में आए ग्राहकों और दुकानदारों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सड़क पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित निवासियों को समझाने की कोशिश की गई और फॉल्ट को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए आश्वासन दिया गया। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली और बैकअप की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।