फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Community center in Badshahpur locked again

Gurugram News: कम्युनिटी सेंटर पर फिर लगा ताला, गेट के बाहर टेंट लगाकर करनी पड़ी पूजा

Tue, 11 Aug 2026 12:46 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 11 Aug 2026 12:46 PM IST
विज्ञापन
Community center in Badshahpur locked again
Gurugram News - फोटो : अमर उजाला

बादशाहपुर के सेक्टर-49 स्थित रोजवुड सिटी के कम्युनिटी सेंटर को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री जन शिकायत समिति के निर्देश और एसटीपी गुरुग्राम के लिखित आदेश के बावजूद कम्युनिटी सेंटर के गेट पर दोबारा ताला लगा दिया गया है।

विज्ञापन


पहले मुख्यमंत्री जन शिकायत समिति में सुनवाई के बाद कम्युनिटी सेंटर का गेट खोलने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एसटीपी गुरुग्राम के आदेश पर गेट खुलवाया गया था। आरोप है कि कियाज एस्टेट एलएलपी ने पुन ताला लगाकर निवासियों को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोक दिया।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए ने बताया कि मौके पर करीब 10 से 15 निजी बाउंसर तैनात किए गए हैं, जिससे निवासियों में भय का माहौल है। कम्युनिटी सेंटर में पूजा की अनुमति नहीं मिलने के कारण निवासियों को मजबूरन गेट के बाहर टेंट लगाकर पूजा करनी पड़ी। आरडब्ल्यूए ने प्रशासन से ताला हटवाने, बाउंसरों को हटाने और आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed