{"_id":"6a33cae3278d89d3650f5e8f","slug":"corporation-headquarters-to-be-built-near-imt-chowk-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91811-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईएमटी चौक के पास बनेगा निगम मुख्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईएमटी चौक के पास बनेगा निगम मुख्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने 104.14 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर को जल्द ही अपना कार्यालय मिलने वाला है। इसके लिए हरियाणा सरकार ने 104.14 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद फाइल वित्त विभाग को भेज दी गई है, जहां से राशि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद एचएसआईआईडीसी नगर निगम को करीब 2.99 एकड़ जमीन उपलब्ध करेगा।
यह जमीन आईएमटी चौक के पास एचएसआईआईडीसी कार्यालय के साथ है और फिलहाल खाली पड़ी हुई है। जमीन हस्तांतरण को लेकर एचएसआईआईडीसी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के बीच पहले ही सहमति बन चुकी है। जमीन मिलने के बाद नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा नए कार्यालय भवन का एस्टीमेट तैयार करेगी और फिर निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
इस समय नगर निगम मानेसर का मुख्य कार्यालय सेक्टर-8 में एक निजी भवन में किराए पर चल रहा है। इसके लिए निगम को हर महीने करीब 25 लाख रुपये किराया देना पड़ता है। इसके अलावा निगम के जो अन्य विभाग हैं वो भी अलग-अलग स्थान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जमीन मिलते ही भवन निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा और जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। -मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम