फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DCP's orders go in vain, two-wheelers plying recklessly on the highway

Gurugram News: डीसीपी के आदेश हवा में, हाईवे पर धड़ल्ले से दौड़ रहे दोपहिया

Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
DCP's orders go in vain, two-wheelers plying recklessly on the highway
एक्सप्रेसवे पर भी संचालन रोकने के डेढ़ माह पहले दिए थे निर्देश, अभी तक नहीं हो पाया पालन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के आदेशों के बावजूद दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और द्वारका एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तिपहिया वाहन फर्राटा भर रहे हैं। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, ऑटो, ई-रिक्शा सहित धीमी गति में चलने वाले वाहनों पर प्रतिबंध के आदेश जारी किए हुए हैं, लेकिन लोग बाइक व स्कूटी लेकर हाईवे व एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरते हैं। ऐसे में आए दिन दोपहिया वाहन चालक एनएच-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे पर बड़े वाहनों की चपेट में आ रहे हैं।
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सरहौल बॉर्डर से खेड़कीदौला तक और द्वारका एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन, तीन पहिया वाहन , गैर मोटर चलित वाहन, ट्रैक्टर के चलाने पर रोक है। इस बारे में पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने करीब डेढ़ माह पहले आदेश जारी किए थे, लेकिन गुरुग्राम की यातायात पुलिस इन वाहनों को हाईवे व एक्सप्रेसवे पर चलने से नहीं रोक रही। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर कार व अन्य गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज होती है। ऐसे में बाइक, स्कूटी, ऑटो, ई-रिक्शा व ट्रैक्टर हाईवे व एक्सप्रेसवे पर चलते हैं तो धीमी रफ्तार होने के कारण हादसों होने की आशंका अधिक होती है।
विज्ञापन


चालान की कार्रवाई भी नहीं
हाईवे व एक्सप्रेसवे पर दोपहिया-तिपहिया वाहनों पर कार्रवाई के लिए चालान भी नहीं काटे जा रहे, जबकि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ई-रिक्शा सहित अन्य तिपहिया वाहन ओवरलोड होकर चलते हैं, जिनकी रफ्तार काफी धीमी होती है। ऐसे में तेज 70 से 80 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले अन्य वाहनों की टक्कर लगने की हरवक्त आशंका बनी रहती है। ऐसे में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर इन छोटे वाहनों को प्रवेश न करने दिया जाए तो हादसों में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि हाईवे व एक्सप्रेसवे पर दोपहिया व तिपहिया वाहनों को प्रवेश न करने दिया जाए।
- सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed