फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New initiative to tackle pollution: 24-hour monitoring of waste sites.

Gurugram News: प्रदूषण से निपटने की नई पहल, कूड़ा स्थलों पर 24 घंटे निगरानी

Thu, 24 Sep 2026 01:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
New initiative to tackle pollution: 24-hour monitoring of waste sites.
बंधवाड़ी और प्रमुख कूड़ा घरों पर रहेगी वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की नजर
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों का आयोग को दिया जाएगा एक्सेस


मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को देखते हुए बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण स्थल और शहर के प्रमुख कूड़ा घरों पर अब वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की नजर रहेगी। इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का आयोग को एक्सेस देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से जरूरी तकनीकी इंतजाम किए जा रहे हैं।
सर्दियों में शहर में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ जाती है। इसके चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत कई उपाय लागू करने पड़ते हैं। इसे देखते हुए सीएक्यूएम की ओर से प्रदूषण की निगरानी बढ़ाई जा रही है। नगर निगम और जीएमडीए की ओर से सड़कों की मरम्मत, धूल कम करने और पानी के छिड़काव समेत अन्य उपायों पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, एक अक्तूबर से मियाद पूरी कर चुके वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं देने की व्यवस्था लागू होनी है। ऐसे वाहनों की पहचान के लिए पेट्रोल पंपों पर 249 एएनपीआर कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से रोज करीब 1200 टन कूड़ा बंधवाड़ी भेजा जाता है। लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण यहां कचरे का बड़ा ढेर बन गया है। जीएमडीए ने बंधवाड़ी में 29 और 14 सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट पर 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। रात के समय निगरानी और ट्रैकिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 26 स्मार्ट फ्लडलाइट भी लगाई गई हैं। कुल 45 सीसीटीवी कैमरे जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़े हैं। इनके माध्यम से कूड़ा संग्रहण स्थलों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये बंधवाड़ी में कूड़ा लेकर आने वाले वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है। सामान्य निगरानी के लिए बुलेट टाइप कैमरे लगाए गए हैं, जबकि कचरे के परिवहन और डंपिंग में लगे वाहनों की पहचान के लिए ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरों का इस्तेमाल किया गया है। इन कैमरों की मदद से आईसीसीसी से नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर लगे हैं कैमरे
सेकेंडरी वेस्ट कलेक्शन प्वाइंट में बेरीवाला बाग, शीतला माता मंदिर, अतुल कटारिया चौक, लेजर वैली, ताऊ देवी लाल स्टेडियम, रोशनपुरा सब्जी मंडी, खांडसा खत्ता, कार्टरपुरी, चौमा, पिलर नंबर-48, चक्करपुर, कन्हई, झाड़सा बांध और कोर्ट पार्किंग के सामने के स्थान शामिल हैं। जीएमडीए इन सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस सीएक्यूएम को देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्था की जा रही है। इससे कूड़ा संग्रहण स्थलों और बंधवाड़ी पर निगरानी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

कचरा ढोने वाले वाहनों पर भी नजर
जीएमडीए ने शहर के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को और स्मार्ट बनाते हुए 31 कचरा संग्रहण वाहनों को इससे जोड़ दिया है। इन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर शहर के सीसीटीवी कैमरा नेटवर्क से मैप किए गए हैं। अब ये वाहन शहर के जिस भी हिस्से से गुजरेंगे, उनकी लोकेशन और मूवमेंट कंट्रोल सेंटर में रियल टाइम देखी जा सकेगी। गड़बड़ी या शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। ये वाहन शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से ठोस कचरा एकत्र कर लैंडफिल साइट तक पहुंचाते हैं।


बंधवाड़ी कूड़ा निस्तारण स्थल और प्रमुख कूड़ा घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को दिया जाना है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
- सुशील कुमार, प्रभारी, स्मार्ट सिटी जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed