फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Air in poor category for four days

Gurugram News: चार दिन से खराब श्रेणी में हवा

Thu, 24 Sep 2026 05:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Air in poor category for four days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। जिले की हवा लगातार चार दिन से खराब श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट के कारण लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। खासकर सांस से जुड़ी बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए खराब हवा चिंता का कारण बन रही है। शहर में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से अभी तक ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, 24 सितंबर को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 237 दर्ज किया गया। वहीं, विकास सदन क्षेत्र में एक्यूआई 338 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। दूसरी ओर मानेसर में एक्यूआई 155 दर्ज किया गया, जो मॉडरेट श्रेणी में है। पिछले दो दिनों से मानेसर की हवा इसी श्रेणी में बनी हुई है।
विज्ञापन


शहर में कई जगह खुले में कूड़ा या अन्य सामान जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा जर्जर सड़कों से उड़ने वाली धूल और निर्माणाधीन साइटों पर प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन नहीं होने से भी स्थिति खराब हो रही है। अगर समय रहते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed