सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dead body of a married woman found in a decomposed condition in the bathroom of the building

Gurugram News: इमारत के बाथरूम में सड़ी-गली हालत में मिला विवाहिता का शव

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a married woman found in a decomposed condition in the bathroom of the building
विज्ञापन
-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाना के कासन-खोह रोड स्थित इमारत के बाथरूम से रविवार को एक महिला का शव सड़ी-गली हालत में मिला। बंद बाथरूम से बदबू आने के बाद जब पड़ोसियों ने देखा, तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतका की पहचान रेवाड़ी जिले के हंसाका गांव निवासी मधु (22) के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदा थी। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी मानेसर निवासी अंकित भगत के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही वह अपने पति के साथ मानेसर में रह रही थी। परिजनों के अनुसार 21 मई को वह अचानक लापता हो गई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को जैसे ही शव मिलने की सूचना मिली, मानेसर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। शव काफी हद तक सड़ी-गली हालत में था। प्राथमिक जांच के अनुसार महिला की हत्या करके शव को छुपाने के लिए बाथरूम में बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
मृतका के पति और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों व समय का खुलासा हो सकेगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed