{"_id":"6a1340fc41ba93651b017628","slug":"senior-vice-president-of-the-bank-and-his-family-members-were-harassed-by-recovery-agents-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89114-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बैंक के सीनियर उपाध्यक्ष व उनके परिजनों को रिकवरी एजेंटों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बैंक के सीनियर उपाध्यक्ष व उनके परिजनों को रिकवरी एजेंटों ने किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-महिलाओं से गाली-गलौज और बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भेजीं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कर्ज वसूली के नाम पर कथित एजेंटों द्वारा इंडसइंड बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उनके परिवार वालों को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित के परिवार की महिलाओं को गाली-गलौज दी व बच्चों की तस्वीरें व्हाट्सएप पर भेजीं और महज कुछ ही घंटों में 200 से ज्यादा कॉल की। पीड़ित की ओर से शिकायत मिलने पर साइबर अपराध थाना पूर्व में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-39 स्थित यूनीटेक साइबर पार्क निवासी इंडसइंड बैंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ पुरी ने शिकायत में बताया कि उनके पास कुछ अनजान नंबरों से काॅल आए। कॉल करने वाले उनके किसी कर्मचारी के बारे में पूछताछ कर रहे थे, जिसने कथित तौर पर उनसे कर्ज लिया था। पीड़ित ने ऐसे किसी व्यक्ति या कर्ज खाते के बारे में जानकारी होने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दिन-रात पीड़ित व उनके परिवार के नंबरों पर कॉल करके परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं, सौरभ पुरी की बुजुर्ग मां व पत्नी के लिए अश्लील, अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। आरोपियों ने नए-नए नंबरों से एक ही दिन में 200 से अधिक कॉल किए। पीड़ित को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए ओटीपी बॉंबिंग का सहारा लिया गया। उनके नंबर पर दर्जनों कंपनियों के सैकड़ों फर्जी गुप्त कोड और स्पैम मैसेज भेजे जाने लगे। मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।
वर्जन
जिन नंबर से पीड़ित के पास कॉल आई थी, उन नंबरों की जानकारी जुटाने के साथ ही मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Trending Videos