सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Deadline for Schools to Submit Form-6 Extended; Can Be Submitted Until April 5

Gurugram News: स्कूलों की फॉर्म-6 जमा करने की तारीख बढ़ी, 5 अप्रैल तक कर सकते हैं जमा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
Deadline for Schools to Submit Form-6 Extended; Can Be Submitted Until April 5
विज्ञापन
गुरुग्राम। सत्र 2026-27 को लेकर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को राहत देते हुए फार्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब स्कूल 5 अप्रैल तक अपनी फीस और अन्य जरूरी जानकारी अपडेट करके सबमिट कर सकते हैं। कई स्कूल तय समय में प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है।
Trending Videos


जिले के 119 स्कूलों ने अभी तक अपनी जानकारी पोर्टल पर सबमिट नहीं की है। इसमें 12 प्राइमरी, 59 मिडिल, 22 हाई और 26 सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इसको देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे क्षेत्र के सभी लंबित स्कूलों से तुरंत संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कहा है कि केवल फाइनल सबमिट फॉर्म ही मान्य होंगे। फाइनल सबमिट न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। विभाग ने पोर्टल पर पहले से भरी जानकारी को संशोधित करने का भी विकल्प खोल रखा है।

किसी भी तकनीकी परेशानी में स्कूल एमआईएस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने स्कूलों को आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed