सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Demand for beautification of Baba Budha Temple Johad intensifies

Gurugram News: बाबा बूढ़ा मंदिर जोहड़ के सौंदर्यीकरण की मांग तेज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Demand for beautification of Baba Budha Temple Johad intensifies
विज्ञापन
प्रेमचंद पालमी

पटौदी। खंड के गांव खोड स्थित बाबा बूढ़ा मंदिर का जोहड़ कई दशक बीत जाने के बाद भी सूखा पड़ा है। ग्रामीण लंबे समय से इसके सौंदर्यीकरण और इसमें नहरी पानी की व्यवस्था कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

गांव के सरपंच मास्टर आजाद सिंह ने बताया कि जोहड़ के सौंदर्यीकरण और उसमें नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत ने 25 मार्च को तत्कालीन जिला उपायुक्त अजय कुमार के गांव में रात्रि प्रवास के दौरान प्रस्ताव पारित कर मांग पत्र सौंपा था। अब तक प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सुमेर ठाकरान ने बताया कि बाबा बूढ़ा मंदिर परिसर का यह जोहड़ कई दशकों पुराना है और एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु जोहड़ में पहुंचकर मिट्टी छांटते हैं लेकिन पानी नहीं होने के कारण उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से जोहड़ का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos


वहीं, ग्रामीण श्रीभगवान ने कहा कि जोहड़ के चारों ओर चहारदीवारी बनाई जाए, छायादार पेड़-पौधे लगाए जाएं और इसे सुंदर एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाए, ताकि यह धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से भी विकसित हो सके।

पटौदी के उपमंडल अधिकारी (ना.) दिनेश लुहाच ने बताया कि इस संबंध में पंचायत विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। विभाग द्वारा परियोजना का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है और आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed