फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Development entangled in paperwork

Gurugram News: कागजों में उलझा विकास

Sun, 26 Jul 2026 05:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Development entangled in paperwork
वाटिका टाउनशिप में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण पर फंसा पेंच, बिल्डर पर 1.60 करोड़ रुपये की पेनल्टी बकाया
विज्ञापन


सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन अन्नू यादव के चंडीगढ़ दौरे में बड़ा खुलासा


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। वाटिका टाउनशिप के निवासियों के लिए कम्युनिटी सेंटर का निर्माण कागजों में उलझने के कारण फंस गया है। टाउनशिप की निवासी और सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन अन्नू यादव ने हाल ही में चंडीगढ़ पहुंचकर वाटिका क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों से हुई बातचीत में पता चला कि कम्युनिटी सेंटर के निर्माण से संबंधित कोई भी फाइल सरकार के स्तर पर लंबित नहीं है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि असली पेंच सरकारी प्रक्रिया में नहीं, बल्कि बिल्डर की तरफ से बकाया भुगतान में अटका हुआ है। संबंधित विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बिल्डर पर 1.60 करोड़ रुपये की पेनल्टी बकाया है। जब तक बिल्डर इस बकाया राशि का भुगतान सरकार के पास जमा नहीं करा देता, तब तक कम्युनिटी सेंटर के निर्माण कार्य को शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

अन्नू यादव ने बताया कि क्षेत्रवासी लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर के निर्माण की आस लगाए बैठे थे और उन्हें लग रहा था कि मामला सरकारी फाइलों में अटका हुआ है लेकिन चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है। जब तक बिल्डर 1.60 करोड़ रुपये की पेनल्टी का भुगतान नहीं करता है तब तक वाटिका टाउनशिप के लोगों को कम्युनिटी सेंटर की सुविधा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने अब बिल्डर से जल्द से जल्द बकाया राशि जमा कराकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed