{"_id":"6a81a6b3ac8bcc5c9409ac61","slug":"district-players-won-five-medals-in-the-judo-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97910-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जूडो दंगल में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जूडो दंगल में जिले के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10 वर्षीय अवनी चौधरी ने जीता स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक भी हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बजघेड़ा जूडो अकादमी में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय जूडो दंगल में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दौलताबाद स्थित गुरुग्राम जूडो अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 10 वर्षीय अवनी चौधरी ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सायांश, रक्षित और देव गंडास ने अपने-अपने मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। वहीं गर्वित त्यागी ने कांस्य पदक जीता। इस तरह जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य समेत कुल पांच पदक हासिल किए। प्रशिक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से पहले सभी खिलाड़ियों ने नियमित रूप से अभ्यास किया था। इसका लाभ उन्हें मुकाबलों के दौरान मिला। खिलाड़ियों ने तकनीक, फुर्ती और आत्मविश्वास के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्षीय अवनी चौधरी का स्वर्ण पदक जीतना अकादमी के लिए विशेष उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने से खिलाड़ियों को मजबूत प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलता है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार होते हैं। अकादमी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के साथ अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।