{"_id":"6a81a9c726d3d4190b0189ae","slug":"gmrl-will-soon-begin-work-on-the-construction-of-the-metro-station-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97923-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जीएमआरएल जल्द मेट्रो स्टेशन के निर्माण पर शुरू करेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जीएमआरएल जल्द मेट्रो स्टेशन के निर्माण पर शुरू करेगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी मुख्यलाइन के लिए पिलर निर्माण जारी, मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक चल रहा है काम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर के स्टेशनों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य मेट्रो लाइन के लिए पिलर निर्माण का काम फिलहाल तेजी से चल रहा है। पिलर और अन्य सिविल कार्यों के साथ अब स्टेशन निर्माण से जुड़े कार्यों को भी आगे बढ़ाने की तैयारी है।
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक बनने वाले इस कॉरिडोर में कई प्रमुख क्षेत्रों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी। परियोजना के तहत एलिवेटेड मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर पिलर खड़े करने का काम जारी है। हाल ही में मेट्रो कॉरिडोर के पिलर पर पियर कैप लगाने का काम भी शुरू किया गया है।
जीएमआरएल की ओर से कॉरिडोर के निर्माण के साथ स्टेशनों का डिजाइन और निर्माण संबंधी प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। स्टेशन बनने के बाद यात्रियों को मेट्रो में चढ़ने-उतरने की सुविधा मिलेगी और शहर के प्रमुख इलाकों के बीच सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, मुख्य मेट्रो लाइन के निर्माण के साथ स्टेशन, प्लेटफॉर्म और अन्य जरूरी ढांचे का निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इसके लिए प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों के पिलर निर्माण का काम शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। कुछ स्थानों पर यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम पूरा नहीं होने के कारण स्टेशन के पिलर का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। अब जीएमआरएल इन बाधाओं को दूर कर स्टेशन के पिलर समेत अन्य निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है।
जिन स्थानों पर मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित हैं, वहां निर्माण की राह में आने वाले पेड़ों को पहले ही हटाया जा चुका है। वहीं, नेताजी सुभाष रोड पर सर्विस रोड उपलब्ध होने के कारण स्टेशन निर्माण के दौरान मुख्य सड़क के यातायात पर अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं है। इससे निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी आसानी होगी।