{"_id":"6a81b1e3a000a1f54703025c","slug":"fire-breaks-out-in-cng-car-near-atul-kataria-chowk-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97888-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अतुल कटारिया चौक के पास सीएनजी कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अतुल कटारिया चौक के पास सीएनजी कार में लगी आग
विज्ञापन
कटारिया चौक के पास कार में लगी आग। फोटो- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाेटाे-
- बोनट से धुआं उठते ही चालक ने सड़क किनारे रोकी कार, नीचे उतरकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 के पास सिग्नेचर टावर से माता शीतला रोड की ओर जा रही सीएनजी कार में 15 अगस्त की देर शाम अतुल कटारिया चौक के पास अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया।
कार में आग लगने की सूचना राहगीरों ने डायल-112 पर पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 और भीमनगर फायर स्टेशन से एक-एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पानी का छिड़काव कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के दौरान सिग्नेचर टावर से कटारिया चौक और माता मंदिर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इससे सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के बाद रास्ते को सामान्य कराया। घटना में कार चालक सुरक्षित है। किसी व्यक्ति के घायल या झुलसने की सूचना नहीं है।
वरिष्ठ फायर अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती तौर पर सीएनजी लीक या वायर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रित किया।