{"_id":"6a81cadb208ac22a620ae7c5","slug":"youths-assaulted-a-mechanic-forced-him-onto-a-motorcycle-and-abducted-him-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-97925-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: युवकों ने मिस्त्री से मारपीट कर बाइक पर बैठाकर किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: युवकों ने मिस्त्री से मारपीट कर बाइक पर बैठाकर किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेक्टर-37 में गंदे नाले के पास घायल व बेहोशी हालत में मिला मिस्त्री
- अज्ञात युवकों के खिलाफ न्यू कॉलोनी थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मदनपुरी में मकान में टाइल लगाने आए मिस्त्री का करीब 10 युवकों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया। आरोपियों ने मकान मालिक को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मिस्त्री के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे सेक्टर-37 स्थित गाडौली गंदे नाले के पास घायल और बेहोशी की हालत में बरामद किया। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मदनपुरी निवासी सुभाष कुमार ने पुलिस को बताया कि बिहार के मधेपुरा निवासी सुभाष मंडल करीब एक सप्ताह से उनके मकान में टाइल लगाने का काम कर रहा था। 15 अगस्त शाम करीब 5:28 बजे एक युवक ने आवाज देकर उसे बाहर बुलाया। इसी दौरान करीब 10 युवक गली में पहुंच गए। कुछ पैदल थे, जबकि दो बाइक और एक स्कूटी पर आए थे।
आरोपियों ने मिस्त्री से मारपीट की और जबरन बाइक पर बैठाने लगे। शोर सुनकर मकान मालिक उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मिस्त्री को बाइक पर बैठाकर ले गए। सुभाष कुमार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। तीन से चार घंटों में पुलिस ने मिस्त्री के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वह सेक्टर-37 के गाडौली नाले के पास मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो चार-पांच युवक वहां मौजूद थे, जो पुलिस को देखकर भाग गए। पास में एक बाइक और स्कूटी खड़ी थी, जबकि मिस्त्री घायल हालत में पड़ा मिला। आरोप है कि आरोपी करीब नौ हजार रुपये और मोबाइल भी ले गए। साथ ही बैंक खाते से रुपये निकालने का भी आरोप है।
विज्ञापन
कोट-
मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट, अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज और बाइक-स्कूटी के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। - पवन कुमार, जांच अधिकारी, न्यू कॉलोनी थाना