{"_id":"6a312f2f3744b72bf50bf0ff","slug":"district-secures-third-place-in-state-level-yoga-competition-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91571-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले का तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले का तीसरा स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के खिलाड़ियों जीतू ने स्वर्ण और जीतन ने जीता रजत पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पानीपत स्थित शिवाजी स्टेडियम में आयोजित हरियाणा राज्य योग प्रतियोगिता में जिले का तीसरा स्थान रहा। जिले के दो खिलाड़ियों जीतू ने स्वर्ण और जीतन ने रजत पदक जीता। जिले से कुल 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता में योग सहायक अजीत कुमार सोलंकी ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि योग शिक्षक आशीष ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हुए कोच की जिम्मेदारी निभाई। मेडल विजेताओं और टीम की इस उपलब्धि पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी, जिला योग समन्वयक डॉ. विकास, जिला खेल अधिकारी आरती कोहली तथा एईओ जगदीश अहलावत ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी। अधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता जिले में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और निरंतर किए जा रहे प्रशिक्षण का परिणाम है।