{"_id":"6a314321e4d14eff5300f570","slug":"documents-of-800-suspects-checked-13-bangladeshi-nationals-arrested-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91581-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 800 संदिग्धों के दस्तावेज चेक किए, 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 800 संदिग्धों के दस्तावेज चेक किए, 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवैध रूप से गुरुग्राम में रह रहे थे बांग्लादेशी नागरिक, डिपोर्ट की कार्रवाई होगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा की टीमों ने विभिन्न इलाकों में 800 से अधिक संदिग्धों के दस्तावेज चेक कर सोमवार रात 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में घुसे थे और फिलहाल गुरुग्राम में रह रहे थे। अब इन सभी को डिपोर्ट करने की कार्रवाई होगी। अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस टीम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन साइट्स और झुग्गियों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी मूल के नागरिकों की चेकिंग की गई है। उनके दस्तावेजों की जांच कर नागरिकता सत्यापित की गई है। इस दौरान गिरफ्तार किए गए 13 बांग्लादेशी नागरिकों के पास से बांग्लादेश की नागरिकता से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कालियागंज बॉर्डर से भारत में दाखिल हुए थे
पुलिस उपायुक्त अपराध हितेश यादव ने बताया कि ये सभी बांग्लादेशी नागरिक पश्चचिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में स्थित कालियागंज बॉर्डर से बांग्लादेशी एजेंसी की मदद से भारत में घुसे थे। भारत में ये सभी मजदूरी करते हैं। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों में मौजूद झुग्गी-झोपड़ियों, कॉलोनियों, किराए के मकानों, औद्योगिक क्षेत्रों और होटलों में रह रहे व्यक्तियों के दस्तावेजों और पहचान का सत्यापन किया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने नागरिकों से की अपील
पुलिस उपायुक्त अपराध हितेश यादव ने बताया कि सभी नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध अथवा अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने किराएदारों, घरेलू सहायकों, कर्मचारियों एवं होटल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत व्यक्तियों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं। यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना को दें। आमजन की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान जारी रहेगा। पुलिस उपायुक्त अपराध हितेश यादव ने बताया कि वैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों एवं वैध विदेशी नागरिकों को इस अभियान से घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा। अभियान के संबंध में भ्रामक, झूठी अथवा मनगढ़ंत अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।