फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drainage system at Bajghera underpass to be strengthened.

Gurugram News: बजघेड़ा अंडरपास पर ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत

Wed, 05 Aug 2026 08:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
Drainage system at Bajghera underpass to be strengthened.
जलभराव का स्थायी समाधान तलाशने के लिए जीएमडीए, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त कार्ययोजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा अंडरपास पर जल भराव को रोकने के लिए सतही नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इन नालियों को जीएमडीए की लेग-1 मास्टर ड्रेन से जोड़ा जाएगा, जिससे बारिश का पानी तेजी से मुख्य ड्रेनेज नेटवर्क में पहुंच सके।
बजघेड़ा अंडरपास पर हर बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए), नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है। तीनों एजेंसियां मिलकर स्टॉर्म वॉटर मैनेजमेंट को मजबूत करने के लिए इंजीनियरिंग उपाय लागू करेंगी, ताकि आगामी भारी बारिश से पहले समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। यह फैसला तीनों विभागों के अधिकारियों की समन्वय बैठक में बुधवार को लिया गया।
विज्ञापन

लगातार जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया और अधिकारियों को एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर स्थायी समाधान तैयार करने के निर्देश दिए। संयुक्त निरीक्षण कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। योजना के अनुसार एनएचएआई अंडरपास की ओर बारिश के पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए अप्रोच रोड पर टेबल टॉप तैयार करेगा। साथ ही मौजूदा संप वेल और पंपिंग सिस्टम का निरीक्षण कर उनकी क्षमता का आकलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जाएगा। वहीं, लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) अंडरपास की ओर आने वाले वर्षा जल को रोकने के लिए सतही नालियों का निर्माण करेगा। इन नालियों को जीएमडीए की लेग-1 मास्टर ड्रेन से जोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार तीनों एजेंसियां निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने के लिए संयुक्त रूप से निगरानी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed