{"_id":"6a7450eab9896108af039cc9","slug":"video-special-preparations-by-department-of-posts-10-more-rakhis-are-being-sent-from-gurugram-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2026: घर बैठे भेजें सात समुंदर पार भाई को राखी, गुरुग्राम में डाक विभाग ने दी ऑनलाइन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2026: घर बैठे भेजें सात समुंदर पार भाई को राखी, गुरुग्राम में डाक विभाग ने दी ऑनलाइन सुविधा
गुरुग्राम में रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने इस बार राखी भेजने की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बना दिया है। अब जिले के लोग घर बैठे इंडिया पोस्ट की ऑनलाइन सेल्फ बुकिंग सेवा के माध्यम से राखी और छोटे उपहार स्पीड पोस्ट से भेज सकेंगे। जरूरत पड़ने पर पार्सल की घर से पिकअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
त्योहार के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष तैयारियां की है। जिले के मुख्य डाकघरों में प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक केवल राखियों की बुकिंग के लिए विशेष काउंटर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि ग्राहकों को लंबी कतारों में इंतजार न करना पड़े। विभाग के अनुसार इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब 10 प्रतिशत अधिक बुकिंग दर्ज की जा रही है। जिले से प्रतिदिन औसतन 20 राखियां विदेश और 10 से अधिक देश के विभिन्न राज्यों में भेजी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।