{"_id":"6a7450e6d84c26b06501c68b","slug":"video-drain-dug-in-front-of-tulip-violet-in-gurugram-became-source-of-trouble-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गड्ढा बना मुसीबत: बारिश में भरा पानी, गुरुग्राम की एक सोसाइटी में 5000 परिवार परेशान; RWA ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढा बना मुसीबत: बारिश में भरा पानी, गुरुग्राम की एक सोसाइटी में 5000 परिवार परेशान; RWA ने की शिकायत
गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट सोसाइटी के सामने बारिश के दौरान ड्रेेनेज बनाने के लिए गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इस गड़्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया है। ट्यूलिप वॉयलेट समेत ट्यूलिप लेमन, ऑरेंज, पर्पल, जीएमडी समेत आस-पास की सोसाइटियों में रहने वाले करीब 5000 परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगोें की शिकायत है कि बारिश के दौरान गड्ढा खोद कर इस इलाके की अव्यवस्था और ज्यादा बढ़ा दी गई है। टयूलिप वॉयलेट की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पूजा आनंद ने गड्ढे में जमा पानी की परेशानियों को अधिकारियों के साथ साझा करते हुए, समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ड्रेनेज के लिए करीब चार फुट गहरा गड्ढा ट्यूलिप वॉयलेट के ठीक सामने खोदा गया है। सोसाइटी के निवासियों को आशंका है कि इस गड्ढे के कारण दुर्घटनाएं होंगी और डेंगू, मलेरिया के लार्वा पनपेंगे, इससे आस-पास के लोग बीमार पड़ जाएंगे। यह कार्य बारिश के पहले होना चाहिए था या बारिश के बाद होना चाहिए था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।