सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to suspicion on character man strangled his wife to death with a scarf

पत्नी के चरित्र पर शक: चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की, वारदात के समय छत पर सो रहे थे चार बच्चे

अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Akash Dubey Updated Thu, 04 Jun 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार रात पति नरेंद्र ने पत्नी काजल देवी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। चरित्र पर शक के कारण झगड़ा हुआ था। आरोपी फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।

Due to suspicion on character man strangled his wife to death with a scarf
पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईएमटी मानेसर थाना इलाके में बुधवार देर रात 36 साल की महिला काजल देवी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मौके से भागे पति नरेंद्र पर लगा है। आरोप है कि चरित्र पर शक के कारण हत्या कर पति मौके से भाग गया। वारदात के समय 4 बच्चे घर की छत पर सो रहे थे।

Trending Videos

आईएमटी थाना प्रभारी सुनील बेनीवाल ने बताया कि काजल देवी के भाई राजस्थान के भरतपुर निवासी राजबीर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश में टीम लगी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमटी मानेसर थाना इलाके के गांव बांस अलियर में ये वारदात बुधवार देर रात लगभग 12 बजे हुई। गांव में किराये पर एक कमरा लेकर मथुरा निवासी नरेंद्र सिंह पत्नी काजल देवी और चार बच्चों के साथ रहता था। दंपती निजी कंपनी में बतौर श्रमिक काम करते थे। काजल देवी कंपनी से रात लगभग 8 बजे घर आती थी और पति देर रात 12 बजे आता था।

विज्ञापन

पत्नी को कॉल पर किसी से बात करते देखने के बाद शुरू हुआ था झगड़ा
बुधवार रात लगभग 12 बजे नरेंद्र घर पहुंचा तो देखा कि काजल किसी से कॉल पर बात कर रही थी। चारों बच्चे मकान की छत पर सो रहे थे। नरेंद्र ने काजल से पूछा कि इतनी रात को किससे बात कर रही हो और लाओ मोबाइल दिखाओ तो काजल ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया और गुस्साए नरेंद्र ने चुन्नी से गला घोंटकर काजल को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि नरेंद्र को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और अक्सर उनका पहले भी झगड़ा होता था। अल-सुबह अन्य लोगों ने देखा और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों से बातचीत के बाद मृतका के भाई से संपर्क हुआ। परिवार के लोग यहां आए तो प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed