सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Young man hanged himself to death his brother alleges harassment

ई-कॉमर्स कंपनी के कर्मी ने की आत्महत्या: कमरे में फंदा लगाकर दी जान, भाई ने दोस्तों और उसकी बहन पर लगाए आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखनगर (गुरुग्राम) Published by: Akash Dubey Updated Thu, 04 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

फर्रुखनगर में 29 वर्षीय युवक मुकेश कुमार ने आत्महत्या कर ली। भाई ने रूममेट्स पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस जांच में एक रूममेट की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

Young man hanged himself to death his brother alleges harassment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम के फर्रुखनगर कस्बे की बाबड़ी कॉलोनी में सोमवार की रात एक 29 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान मुकेश कुमार निवासी लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। युवक के बड़े भाई सर्वेश कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर प्रताड़ना के आरोप लगाए है। भाई ने शिकायत में बताया कि मुकेश फ्लिपकार्ट कंपनी में काम करता था और फर्रुखनगर में कमरा लेकर रहता था। शिकायतकर्ता सर्वेश के अनुसार मुकेश ने रूममेट शिवम कुमार, विमल कुमार और उसकी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।

Trending Videos

सूचना मिलने पर एएसआई धर्म सिंह, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी कराई और कमरे से एक बिना हस्ताक्षर का पत्र और मोबाइल बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस जांच में मृतक की जेब से मिले पत्र और मोबाइल में बनी वीडियो के अवलोकन के बाद विमल कुमार और उनकी बहन की संलिप्तता नहीं पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शिवम कुमार की भूमिका की अलग से जांच की जा रही है। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed