फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dumper hits youths walking on foot; one dead.

Gurugram News: डंपर ने पैदल चल रहे युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 16 Aug 2026 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Dumper hits youths walking on foot; one dead.
पैदल चल रहे युवकों को टक्कर मारने वाला डंपर पुलिस थाने में खड़ा। फोटो- परिजन
फोटो-
विज्ञापन

- केएमपी से नीचे उतरकर कच्चे रास्ते पर जा रहे थे दोनों दोस्त, हादसे में एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की रात तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके साथी को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मृतक की पहचान हरदोई (उत्तर प्रदेश) के अयारी निवासी राजेश (29) के रूप में हुई है। वह सोनीपत के कुंडली स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। घायल वेदराम ने पुलिस को बताया कि वह फर्रुखनगर के सुल्तानपुर स्थित मारुति कॉलोनी में किराये पर रहता है और कुंडली की कंपनी में नौकरी करता है। 14 अगस्त को छुट्टी के बाद वह दोस्त राजेश के साथ गाड़ी से घर लौट रहा था। सुल्तानपुर के पास दोनों केएमपी एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर कच्चे रास्ते पर पैदल चल रहे थे। रात करीब 8:20 बजे सूरज होटल के पास तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वेदराम रास्ते के नीचे गिर गया और उसे हल्की चोटें आईं। वहीं डंपर का टायर राजेश के पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया। वेदराम ने राहगीरों की मदद से राजेश को निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। 15 अगस्त को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कोट-
डंपर चालक सरताज अहमद निवासी फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया गया था। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। -संजय कुमार, जांच अधिकारी, फर्रुखनगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article