पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elderly pedestrian hit; FIR registered.

Gurugram News: पैदल चल रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Elderly pedestrian hit; FIR registered.
पटौदी। खंड के ऊंचा माजरा गांव के पास पैदल खेत की ओर जा रहे बुजुर्ग को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। ऊंचा माजरा गांव निवासी टेकचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून की सुबह भाई धर्मसिंह उर्फ धर्मचंद घर से खेत पैदल जा रहे थे। जब वह पटौदी रोड पर पहुंचे तो बिलासपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने धर्म सिंह को टक्कर मार दी। उसकी कोहनी व सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल को उपचार के लिए पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में बुजुर्ग धर्मसिंह का इलाज चल रहा है। पटौदी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed