{"_id":"6a7492eccbc4cdcfc301e62d","slug":"electricity-workers-on-strike-over-demands-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96889-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे बिजली कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले की हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। बिजली कर्मियों के संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने अपनी मांगों को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार कर 2 घंटे की हड़ताल की। कर्मचारियों की ये सब डिविजन लेवल की हड़ताल तीन दिन जारी रहेगी।कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कार्य बाधित रहे। कर्मचारियों की मुख्य मांगो में सरकार द्वारा गुरुग्राम व नूंह डिविजन को निजी हाथों में देने का विरोध, हरियाणा एग्रो डिस्कॉम निगम के गठन का विरोध एवं स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सुखबीर सिंह सीए ने की, मंच संचालन कृष्ण कुमार ने किया। वर्कर यूनियन के प्रदेश सचिव संजय सैनी, प्रधान अशोक लाम्बा, फर्रुखनगर यूनिट प्रधान विद्यासागर बंटी आदि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने आगामी 11,12 व 13 अगस्त को होने वाली प्रदेश स्तरीय आगामी हड़ताल में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया।