सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Emphasis on Improving the Quality of Teacher Training

Gurugram News: शिक्षक प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुधारने पर जोर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Improving the Quality of Teacher Training
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर वर्षा खांगवाल ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में विभिन्न शैक्षिक विषयों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश देते हुए प्रत्येक सत्र में ग्रुप डिस्कशन और शिक्षकों के नियमित मूल्यांकन पर जोर दिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के अनुभव साझा करने के लिए पॉडकास्ट शुरू करने का सुझाव भी दिया, ताकि अन्य शिक्षकों को प्रेरणा मिल सके। वर्षा खांगवाल ने स्पष्ट किया कि शिक्षक प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की लर्निंग दोनों पर समान रूप से ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रशिक्षण को औपचारिकता न मानकर उसे व्यावहारिक और उपयोगी बनाना होगा। बैठक में संबंधित अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed