फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees adamant on strike; accuse government of reneging on promises.

Gurugram News: हड़ताल पर अड़े कर्मचारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Sun, 16 Aug 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Employees adamant on strike; accuse government of reneging on promises.
मुख्य मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करना शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की कथित वादाखिलाफी और हठधर्मिता के विरोध में नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों की हड़ताल आज 11वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान बसंत कुमार और फायर के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन/ड्राइवरों को पक्का करना तथा ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल है।

कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाए हैं। बसंत कुमार और जोगिंदर ने बताया कि इस समझौते में 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क और फायर विभाग के ड्राइवर व फायरमैन को 30 जून तक पक्का करना शामिल था।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार और फायरमैन मुकेश ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार यूनियन नेताओं को बैठक के लिए बुलाकर गुमराह कर रही है। सहमति बनी मांगों पर कोई आदेश जारी नहीं किए जा रहे, केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। इस रवैये से नाराज होकर नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने राज्यव्यापी हड़ताल जारी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 11 अगस्त तक मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं हुए तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार ने भी हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अपना समर्थन दिया। रविवार होने के कारण आज हड़ताल में कर्मचारियों की संख्या कुछ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed