{"_id":"6a84a5f580b5dc3f9d066bc6","slug":"encroachments-removed-from-10-km-of-government-land-and-roads-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98126-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 10 किमी सरकारी जमीन और सड़कों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 10 किमी सरकारी जमीन और सड़कों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा कब्जा करने वालों पर होगी एफआईआर, जीएमडीए ने चलाया अभियान
नंबर गेम- 15 अवैध ढाबे हटाए गए सेक्टर 52/52ए में
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सरकारी जमीन और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) का सघन अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान करीब 10 किलोमीटर सड़क और सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जीएमडीए ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए किराये पर देने वाले और दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के निर्देश पर डीटीपी आरएस बाठ की देखरेख में सेक्टर 56/57, 52/52ए, 43/44, 29/30, 29/41, 70/70ए और मिलेनियम सिटी सेंटर से एमजी रोड तक कार्रवाई की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क के अधिकार क्षेत्र (राइट ऑफ वे), ग्रीन बेल्ट और सरकारी जमीन को कब्जों से मुक्त कराना है। सेक्टर 52/52ए में करीब 2.8 किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई की गई। यहां 0.5 एकड़ सरकारी जमीन पर बने 15 अस्थायी ढाबानुमा ढांचे, 25 टिन शेड, 15 टिन की दुकानें, 10 रैंप और 10 रेहड़ी-ठेले हटाए गए। जीएमडीए के अनुसार कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि सरकारी जमीन पर बने कुछ अवैध ढांचे और स्थानों को स्थानीय स्तर पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किराये पर दिया जा रहा था। कथित तौर पर पांच से 10 हजार रुपये प्रतिमाह तक वसूले जा रहे थे। प्राधिकरण ने ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सेक्टर 56/57 में 20 झुग्गियां और पक्के ढांचे हटाए
सेक्टर 56/57 में करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 20 झुग्गियां, ग्रीन बेल्ट में बने पांच पक्के ढांचे, पांच टिन की दुकानें और एक गार्ड रूम हटाया गया। इससे ग्रीन बेल्ट और आसपास की सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। सेक्टर 43/44 में करीब 1.2 किलोमीटर क्षेत्र में अभियान चलाकर 10 अस्थायी वेंडिंग स्ट्रक्चर, 10 झुग्गियां और 20 रेहड़ी-ठेले हटाए गए। वहीं, सेक्टर 29/30 और 29/41 में करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र से रेहड़ी-ठेले और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इसके अलावा सेक्टर 70/70ए और मिलेनियम सिटी सेंटर से एमजी रोड तक करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में भी सरकारी जमीन और सड़क कॉरिडोर से अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन
नगर निगम टीम ने भी चलाया अभियान
शहर में अतिक्रमण और अनधिकृत कब्जों के खिलाफ नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) का विशेष अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। निगम की विभिन्न टीमों ने धनवापुर, सेक्टर-34, न्यू कॉलोनी और सेक्टर-56/57 समेत कई क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की। इस दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए। जोन-3 के धनवापुर क्षेत्र में इंफोर्समेंट टीम ने दुकानों, होटलों और सड़क किनारे ढाबों के बाहर लगाए गए अस्थायी शेड और अन्य अनधिकृत निर्माण हटाए। सेक्टर-56/57 डिवाइडिंग रोड, हांगकांग मार्केट के पास और सेक्टर-34 में भी टीमों ने अभियान चलाया। वहीं, न्यू कॉलोनी में रैंप, सीढ़ियों और अन्य प्रकार के अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।