सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Entrepreneurs say industries will benefit from the e-waste policy.

Gurugram News: उद्यमी बोले- ई-वेस्ट पॉलिसी का उद्योगों को मिलेगा लाभ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs say industries will benefit from the e-waste policy.
विज्ञापन
ई-वेस्ट रिसाइकिल पॉलिसी से स्क्रैप के जलने से होने वाला प्रदूषण घटेगा

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार की ई-वेस्ट रिसाइकिल पॉलिसी का उद्यमियों ने स्वागत किया है। उद्यमियों का कहना है कि इस पॉलिसी से उद्योगों को लाभ पहुंचेगा। इस पॉलिसी से औद्योगिक क्षेत्र के स्क्रैप के जलने से होने वाला प्रदूषण तो घटेगा ही इसका आर्थिक उपयोग भी हो सकेगा। इलेक्ट्रानिक सेक्टर के उद्यमियों ने इस पॉलिसी को पर्यावरण और उद्योग दोनों के लिए बेहतर बताया है। इस पॉलिसी के अनुसार वेस्ट मैनेजमेंट में निवेश करने पर सरकार 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी। साथ ही परिचालन लागत में भी सरकार उद्योगों को मदद करेगी। उद्यमियों का कहना है कि यह पाॅलिसी अपनी आप में इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट प्रबंधन को नई ऊर्जा और प्रदेश को नई गति देगी।
वर्जन
यह पालिसी प्रदेश के लिए असरदार साबित होगी। इससे रोजगार और निवेश दोनों ही अवसर खुलेंगे। -पवन यादव, आईएमटी संरक्षक मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन
पॉलिसी से ई-वेस्ट का प्रयोग ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में आर्थिक संसाधन के रूप में बेहतर तरीके से हो सकेगा। -राजेश गुप्ता, अध्यक्ष मानेसर इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को इसे लागू करने में सक्रियता दिखाते हुए इससे जुड़े लोगों से बातचीत करनी चाहिए। -एसके आहूजा, महासचिव, गुड़गांव चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री

पॉलिसी को बेहतर ढंग से लागू करने में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उद्यमियों का पूरा सहयोग देगा। गुरुग्राम जैसे आईटी हब के लिए यह बेहद जरूरी था। -सिद्धार्थ भार्गव, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed