फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Excess water in schools, low student attendance.

Gurugram News: स्कूलों में पानी ज्यादा, विद्यार्थियों की उपस्थिति कम

Thu, 06 Aug 2026 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Excess water in schools, low student attendance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के स्कूलों में बृहस्पतिवार को बारिश के बाद हुए जलभराव के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। कई स्कूलों व शहर में जगह-जगह जलभराव होने के कारण अभिभावकों ने छोटे बच्चों को घर पर ही रखना उचित समझा। शिक्षकों के अनुसार, कई स्कूलों में उपस्थिति सामान्य से काफी कम रही। हालांकि, जो विद्यार्थी स्कूल पहुंचे, उनके लिए नियमित रूप से कक्षाएं लगाई गईं और निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई कराई गई।


जिले के राजकीय विद्यालय सेक्टर-14, जीएमएसपीएस चक्करपुर, जीएमएसएसएस नाहरपुर रूपा, जीएमएसपीएस सिकंदरपुर बधा, जीएमएसएस बुधेड़ा और जीएमएसएस कन्हई में परिसर और आसपास जलभराव की स्थिति बनी रही। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को परिसर में प्रवेश करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा। वहीं, कई स्कूलों में मौसम खराब होने के कारण 12 बजे से पहले छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed