{"_id":"6a749696f94986879f072ac6","slug":"family-assaulted-in-dispute-over-ramp-demolition-fir-registered-after-15-months-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96964-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रैंप तोड़ने के विवाद में परिवार से मारपीट, 15 माह बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रैंप तोड़ने के विवाद में परिवार से मारपीट, 15 माह बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जेसीबी लेकर घर पहुंचे लोगों पर हमला करने और धमकी देने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के ओल्ड दिल्ली रोड पर मकान के बाहर बने रैंप को तोड़ने के विवाद में परिवार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने करीब एक साल तीन माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित, उनकी पत्नी और बेटे को चोटें आने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ओल्ड दिल्ली रोड निवासी रोहित दत्त शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अप्रैल 2025 की शाम अमित सचदेवा अपने बेटे, दो महिलाओं और करीब 15 अन्य लोगों के साथ जेसीबी लेकर उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर बने रैंप को तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, हेलमेट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सोनिया शर्मा, बेटे सिद्धांत शर्मा और बुजुर्ग पिता के साथ भी मारपीट की गई। जाते समय आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर गए। घायलों ने सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार कराया था। पीड़ित के अनुसार पुलिस से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने 5 अगस्त को सेक्टर-14 थाने में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल मैनपाल कर रहे हैं।
कोट-
शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता, गुरुग्राम