सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four people run over by Roadways training bus; one dead, instructor suspended.

Gurugram News: रोडवेज की प्रशिक्षण बस से चार लोगों को कुचला, एक की मौत, प्रशिक्षक निलंबित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Four people run over by Roadways training bus; one dead, instructor suspended.
विज्ञापन
खांडसा में दोपहर करीब सवा एक बजे हादसा, अकेला बस लेकर निकला था प्रशिक्षु


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित खांडसा में शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे हरियाणा रोडवेज की प्रशिक्षण बस ने पैदल जा रहे चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुए हैं। इसके बाद बस ने सड़क किनारे खड़े लोडिंग ऑटो समेत कई वाहनों को भी टक्कर मार दी।
हादसे के बाद भी आरोपी प्रशिक्षक चालक ने बस के ब्रेक नहीं लगाए। लोगों के शोर मचाने के बाद काफी आगे जाकर चालक ने बस रोकी। गुस्साए लोगों ने बस पर पत्थर भी फेंके, लेकिन चालक बस लेकर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशिक्षु चालक की तलाश की जा रही है। वहीं रोडवेज की जीएम गायत्री अहलावत के मुताबिक, प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग पर लेकर गए प्रशिक्षक विद्यानंद को निलंबित कर दिया गया है। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के सतना निवासी रविशंकर के तौर पर हुई है। रविशंकर सेक्टर-37 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

खाना खा रहे थे प्रशिक्षु, इनमें से एक बस लेकर निकल गया
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे रोडवेज डिपो से दो ट्रेनिंग बसों को रवाना किया गया था। निर्धारित रूट के तहत बस को बस अड्डे से सेक्टर-14, इफ्को चौक होते हुए लेजर वैली पार्क जाना था। दोपहर में जब सभी अधिकारी और प्रशिक्षु चालक छांव में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी प्रशिक्षु चालक भारत अचानक बस लेकर निकल गया। अधिकारी दूसरी बस से उसकी तलाश कर ही रहे थे कि तब तक उसने हादसा कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस सड़क पर हादसा हुआ, उसके दोनों तरफ गाड़ियां खड़ीं थीं। बगल से लोग पैदल चल रहे थे। इस बीच पीछे से आई बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसे के बाद लोगों ने शोर मचाकर चालक को बस रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने रफ्तार और बढ़ा दी। इससे नाराज भीड़ ने बस पर ईंट-पत्थर फेंके। इस दौरान बेकाबू बस ने सड़क पर खड़ी एक कार और लोडिंग ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मारकर उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इसके अनुसार, बस पैदल जा रहे रविशंकर और एक अन्य व्यक्ति को कुचलती हुई निकलती दिख रही है। इसके बाद बस एक संकरी गली की तरफ मुड़ती है, जहां वह एक लोडिंग ऑटो से टकराने से बाल-बाल बचती है। इस दौरान लोग जान बचाने के लिए भाग रहे हैं और गुस्से में बस पर पथराव करते भी दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद आरोपी प्रशिक्षु बस को वापस डिपो के बाहर खड़ी कर मौके से भाग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और आरोपी प्रशिक्षु चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed