{"_id":"6a7de28c7e00a19be10e6dcf","slug":"garbage-is-not-being-cleared-from-the-collection-points-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97703-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खत्तों से नहीं उठ रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खत्तों से नहीं उठ रहा कूड़ा
विज्ञापन
सोहना में डोर टू डोर एजेंसी की मनमानी। खत्तों से नहीं उठ रहा कूड़ा। एजेंसी हड़ताली कर्मचारियों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में पिछले दस दिन से खत्तों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इससे बाजारों में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगरपरिषद अधिकारी और डोर टू डोर एजेंसी पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।
नगरपरिषद ने डोर टू डोर एजेंसी को घरों और दुकानों से कूड़ा उठाने के साथ-साथ खत्तों से भी कूड़ा हटाने के लिए अधिकृत किया है। इसके लिए परिषद एजेंसी को करोड़ों रुपये का भुगतान करती है। हालांकि, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण एजेंसी कूड़ा उठाने में निष्क्रिय साबित हो रही है। दुकानदार अमित गर्ग, सुंदरपाल, मुकेश, त्रिलोक और रोहताश सिंगला ने बताया कि फव्वारा चौक, लेबर चौक और मोती प्लाजा जैसे स्थानों पर कूड़ा जमा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी हड़ताली कर्मचारियों से मिलीभगत कर सफाई व्यवस्था बिगाड़ रही है। लोगों ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एजेंसी और परिषद का पक्ष
डोर टू डोर एजेंसी के सुपरवाइजर सत्यवान ने बताया कि हड़ताली कर्मचारी बाजारों के तीन खत्तों से कूड़ा नहीं उठाने दे रहे हैं। इसकी जानकारी परिषद अधिकारियों को दी गई है। वहीं, नगरपरिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता ने कहा कि एजेंसी हड़ताल के दौरान भी काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन खत्तों से कूड़ा नहीं उठा है, वहां से जल्द ही कूड़ा उठवा दिया जाएगा।