{"_id":"6a7de30d7e00a19be10e6dd2","slug":"people-in-the-industrial-area-plagued-by-power-outages-for-three-days-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97659-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तीन दिन से बिजली कटौती से त्रस्त औद्योगिक क्षेत्र के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तीन दिन से बिजली कटौती से त्रस्त औद्योगिक क्षेत्र के लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कट की सूचना भी नहीं देता है बिजली निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-33 स्थित 220 केवी पावर हाउस का एक ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद सेक्टर-33, 34 और 37 के औद्योगिक क्षेत्रों में पिछले 3 दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। दिन में 2 से 3 बार करीब 1-1 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इससे फैक्टरियों में उत्पादन प्रभावित होने के साथ मशीनों और ऑर्डर डिलीवरी पर भी असर पड़ रहा है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन दीपक मैनी ने इसे गंभीर स्थिति बताते हुए बिजली निगमों से तत्काल समाधान की मांग की है।
दीपक मैनी ने कहा कि एक तरफ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के सेक्टर-33 पावर हाउस का ट्रांसफॉर्मर खराब है। वहीं, आपूर्ति की जिम्मेदारी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की है। दोनों बिजली निगमों के बीच आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा सीधे उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले 3 दिनों से इंडस्ट्री में बार-बार बिजली जा रही है, लेकिन कटौती कब होगी और कितनी देर चलेगी, इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती। अचानक बिजली जाने से मशीनों का प्रोडक्शन प्रोसेस रुक जाता है। मशीनों को दोबारा शुरू करने में समय लगता है और कई बार टूलिंग व दूसरे उपकरणों को नुकसान का खतरा रहता है। इससे इंडस्ट्री को प्रोडक्शन लॉस के साथ ऑर्डर समय पर पूरा करने में भी परेशानी होती है।
यदि बिजली कटौती की पहले से जानकारी दी जाए तो उद्यमी अपने प्रोडक्शन शेड्यूल को उसके हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। डॉ एसपी अग्रवाल, पीके गुप्ता, विनोद पहिलाजानी समेत इलाके अन्य उद्यमियों ने बताया कि इंडस्ट्री से बिजली बिल की पूरी अदायगी समय पर ली जाती है, ऐसे में बिजली सप्लाई से जुड़ी परेशानी और कटौती की जानकारी देने की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। बिजली जाने के बाद या अचानक मैसेज भेजने से उद्यमियों को अपनी मशीनें और प्रोडक्शन सुरक्षित करने का मौका नहीं मिलता है।