{"_id":"6a748dc82bd288956e051199","slug":"gathering-of-drunkards-on-flyover-stairs-fear-rises-among-the-public-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-96950-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फ्लाईओवर की सीढ़ियों पर शराबियों का जमावड़ा, लोगों में बढ़ा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फ्लाईओवर की सीढ़ियों पर शराबियों का जमावड़ा, लोगों में बढ़ा डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पीसीसी की खबर
- दौलताबाद फ्लाईओवर के पास ठेकों से परेशानी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सूरत नगर स्थित दौलताबाद फ्लाईओवर की सीढ़ियों के आसपास शराब ठेकों के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। निवासियों का आरोप है कि शाम और रात के समय शराब खरीदने वाले लोग सीढ़ियों के पास बैठकर शराब पीते हैं, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में असुरक्षा का माहौल बना रहता है।
लोगों के अनुसार शाम होते ही फ्लाईओवर की सीढ़ियों के आसपास शराब पीने वालों की भीड़ लग जाती है। कई बार नशे में लोग आपस में विवाद और हंगामा करते हैं। इससे सूरत नगर फेज-1 और फेज-2 के निवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई असामाजिक तत्व घंटों तक सीढ़ियों पर बैठे रहते हैं या वहीं सो जाते हैं। इसके चलते महिलाओं और स्कूली बच्चों को इस रास्ते का इस्तेमाल करने में डर लगता है। निवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि फ्लाईओवर के आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
लोगों की परेशानी-
रात के समय नौकरीपेशा महिलाओं और लड़कियों को यहां से गुजरने में परेशानी होती है। कई बार गलत टिप्पणी भी की जाती है। -रामवती, निवासी
रेलवे लाइन के पास भी लोग रात में बैठकर शराब पीते हैं। यहां पुलिस की तैनाती होनी चाहिए। -मोहित यादव, पूर्व उपप्रधान, सूरत नगर फेज-1
रात में असामाजिक तत्वों के कारण कई बार विवाद हो जाते हैं, जिससे महिलाओं में डर बना रहता है। -उषा, निवासी