सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gayatri, a student of Sohna Government School, was honored by the Education Minister.

Gurugram News: सोहना सरकारी स्कूल की छात्रा गायत्री को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Gayatri, a student of Sohna Government School, was honored by the Education Minister.
विज्ञापन
-मेधावी छात्रा गायत्री ने वाणिज्य संकाय में हासिल किया है पहला स्थान


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा गायत्री कुशवाह को प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया है। छात्रा को नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को प्रदेश शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में राज्य भर में प्रथम स्थान हासिल करने वाले 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। जिसके तहत सोहना कस्बे के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा गायत्री कुशवाह को वाणिज्य संकाय में गुरुग्राम जिले में प्रथम स्थान हासिल किए जाने पर सम्मानित किया है। मंत्री द्वारा 11 हजार रुपये की नकद राशि व स्मृति चिन्ह दिया गया है। गायत्री ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा में वाणिज्य संकाय में कुल 500 अंकों में से 489 अंक हासिल किए थे। स्कूल प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी है। गायत्री ने बताया है कि वह यूपीएससी परीक्षा पास करके देश की सेवा करना चाहती हैं। जिसके लिए वे कड़ी मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed